ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बदायूं के वीर जवान अंकुश पटेल, सांसद धर्मेंद्र यादव ने जताया शोक

बदायूं के आमगांव निवासी सेना के जवान अंकुश पटेल की शहादत की खबर से इलाके में शोक है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने वीर जवान को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 November 2026, 12:17 PM IST

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के आमगांव निवासी भारतीय सेना के जवान अंकुश पटेल ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह हिसार में नायक के पद पर तैनात थे। उनके शहीद होने की खबर से जिले में शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद धर्मेंद्र यादव ने जवान के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

धर्मेंद्र यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सांसद धर्मेंद्र यादव ने जवान अंकुश पटेल के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और मातृभूमि की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवान का त्याग, साहस और समर्पण हमेशा देशवासियों के दिलों में अमर रहेगा।

बदायूं में गन्ने से भरे ट्रैक्टर ने पिकअप को मारी टक्कर, पलटकर सड़क किनारे जा भिड़ी गाड़ी; चालक बेहोश

उन्होंने कहा कि अंकुश पटेल का शहीद होना पूरे बदायूं जनपद और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई संवेदना

धर्मेंद्र यादव ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में समाजवादी पार्टी के सभी लोग शहीद के परिवार के साथ खड़े हैं।

Budaun Road Accident: बदायूं में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Location :  Badaun

Published :  22 November 2026, 12:17 PM IST