Budaun: अरिल नदी में नहाने गया छात्र तेज बहाव में बहा, परिवार में मचा कोहराम

शुक्रवार को बदायूं के भगवानपुर गांव में अरिल नदी के किनारे अचानक चीख-पुकार मच गई। हाईस्कूल का छात्र नदी में नहाने गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 October 2026, 1:03 AM IST

Budaun: जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अरिल नदी में नहाने गया हाईस्कूल का छात्र पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर छात्र की तलाश शुरू करा दी है। परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि थाना बिनावर क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी राहुल 15 वर्ष पुत्र लालमोहन शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने दोस्तों के साथ गांव के पास से बह रही अरिल नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते-नहाते वह दोस्तों के साथ गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

वर्षों पुराना जमीनी विवाद बना जंग का मैदान: बदायूं में दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, कई लहूलुहान; जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने तीन बच्चों को निकाला 

चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और नदी में छलांग लगाकर तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन पानी ज्यादा होने और बहाव तेज होने के कारण राहुल नदी में डूब गया और बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर थाना प्रभारी नीरज मलिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, गिर रहे स्कूली बच्चे! बदायूं में दो दर्जन गांवों का संपर्क टूटा; एंबुलेंस पहुंचना भी हुआ मुश्किल

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी नीरज मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल नाम का छात्र सुबह दोस्तों के साथ अरिल नदी में नहाने गया था और वह पानी में बह गया है। उसे ढूंढने के लिए SDRF टीम के साथ कछला और अटेना से गोताखोरों को बुलाया गया है। देर शाम तक छात्र का पता नहीं चल सका है, तलाश जारी है।

Location :  Budaun

Published :  3 October 2026, 12:58 AM IST