Budaun: अरिल नदी में युवकों की मस्ती मातम में बदली, घंटों बाद मिली दिल दहला देने वाली खबर
बदायूं में बढ़े जलस्तर के बीच एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही अरिल नदी में नहाने गए पांच युवक अचानक गहरे पानी में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।