अयोध्या में बड़ा हादसा: नदी में नहाते 5 महिलाएं डूबीं, 3 की मौत, 2 लापता

अयोध्या से इस समय एक बड़ी खबर है। नदी में नहाते वक्त 5 महिलाएं डूब गई। इनमे से तीन महिलाओं की मौत हो गई, 2 महिलाओं की तलाश जारी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 30 June 2026, 6:38 PM IST

Ayodhya: रौनाही थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पांच महिलाएं नदी में नहाने गईं थी और देखते ही देखते पांचों नदी में डूब गई। पांच में से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं लापता हैं। तीन महिलाओं के शव मिलने से मौके पर कोहराम मचा हुआ है।

यह दर्दनाक घटना रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव की है।

Location :  Ayodhya

Published :  30 June 2026, 6:38 PM IST