Ayodhya News: राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सड़कों पर उतरे वकील, चंपत राय समेत 3 पर FIR की मांग!

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर फैजाबाद के वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर पुलिस स्टेशन की ओर मार्च किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 July 2026, 12:45 PM IST

Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले ने अब एक नया और बड़ा सियासी रूप ले लिया है। इस बार न्याय के रक्षक यानी फैजाबाद के वकील खुद सड़कों पर उतर आए हैं। गुरुवार को अयोध्या की सड़कों पर उस वक्त भारी गहमागहमी देखने को मिली, जब वकीलों के एक बड़े हुजूम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इन तीनों लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने की मांग को लेकर वकीलों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वकीलों ने एकजुट होकर पुलिस स्टेशन की तरफ मार्च निकाला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वकीलों के इस कड़े रुख और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया और सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए।

Location :  Ayodhya

Published :  2 July 2026, 12:45 PM IST