हिंदी
राम मंदिर मामले को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन (Img: Dynamite News)
Maharajganj: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में प्राप्त दान और चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले के आरोपों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग तेज हो गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी महराजगंज के माध्यम से भेजा गया है, जिसमें पूरे प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि श्रीराम मंदिर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में दान और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की खबरों ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मंदिर से जुड़े हर आर्थिक लेन-देन में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए ताकि किसी भी तरह का संदेह न रहे।
जमीन के टुकड़े पर छिड़ी जंग! गोलियों की गूंज से कांपा गांव, परसेरा में लड़ाई का VIDEO वायरल
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जा चुका है। हालांकि ज्ञापनकर्ताओं का कहना है कि अब तक किसी भी स्तर पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उनका तर्क है कि बिना एफआईआर के जांच प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं और इससे जांच की निष्पक्षता पर भी असर पड़ सकता है।
11 हजार वोल्ट की लाइन पर चढ़ा युवक! नीचे खड़ी रही भीड़, ऊपर चलता रहा घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा
ज्ञापन में राज्यपाल से आग्रह किया गया है कि पूरे मामले में विधिसम्मत एफआईआर दर्ज कराई जाए और जांच को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाए। साथ ही अगर जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Location : Maharajganj
Published : 24 June 2026, 6:59 PM IST