इस तारीख को साकार होगा भव्य राम मंदिर परिसर के निर्माण का सपना, जानिए म्यूजियम और ऑडिटोरियम पर क्या बोले नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या में राम मंदिर परिसर का ज्यादातर निर्माण कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने समीक्षा बैठक के बाद बताया कि अक्टूबर तक L&T और टाटा जैसी कंपनियां काम खत्म कर लेंगी, जबकि ऑडिटोरियम और रामकथा म्यूजियम का काम मार्च 2027 तक पूरा होगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 August 2026, 12:37 PM IST

Ayodhya: अयोध्या में भव्य राम मंदिर परिसर के निर्माण के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परिसर का ज्यादातर निर्माण कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने अयोध्या में हुई एक अहम समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी।

निर्माण कंपनियां अक्टूबर तक काम पूरा कर लेंगी

नृपेंद्र मिश्र के अनुसार, मंदिर परिसर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसमें शामिल प्रमुख निर्माण कंपनियां अक्टूबर 2026 तक अपना काम खत्म कर लेंगी। इसके बाद परिसर के भीतर केवल कुछ खास प्रोजेक्ट्स पर ही काम जारी रहेगा। मंदिर निर्माण से जुड़ी प्रमुख कंपनियां जैसे L&T और टाटा, अक्टूबर के आखिर तक अयोध्या साइट से जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें - Ayodhya News: राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू की खास बातें, पूर्व IAS और IPS से पूछे गए सवाल आए सामने

ऑडिटोरियम और म्यूजियम का काम मार्च 2027 तक पूरा होगा

उन्होंने बताया कि राम मंदिर परिसर के भीतर ऑडिटोरियम और रामकथा म्यूजियम का निर्माण कार्य अभी बाकी रहेगा। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रामकथा म्यूजियम को श्रद्धालुओं के लिए एक आधुनिक अनुभव केंद्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

भगवान राम की जीवन गाथा 20 गैलरियों में दिखाई जाएगी

रामकथा म्यूजियम के भीतर कुल 20 गैलरियां तैयार की जा रही हैं। इन गैलरियों में आधुनिक इमर्सिव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे श्रद्धालु भगवान राम के जीवन की घटनाओं को जीवंत और वास्तविक तरीके से अनुभव कर सकेंगे। म्यूजियम का मकसद आधुनिक तकनीक के जरिए जनता तक धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जानकारी पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें - Ayodhya Ram Mandir: रामलला के आभूषणों वाले लॉकर में SIT ने क्या खोजा? 3 चाबियों का राज भी आया सामने

कार सेवकों के लिए स्मारक स्तंभ का काम होने वाला है पूरा

राम मंदिर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कार सेवकों को समर्पित स्मारक स्तंभ का काम भी पूरा होने वाला है, बस ट्रस्ट का ब्रॉन्ज लोगो लगाना बाकी है। अयोध्या में राम मंदिर परिसर के विस्तार और विकास का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण समिति का लक्ष्य श्रद्धालुओं को जल्द ही एक भव्य, आधुनिक और सुविधाजनक धार्मिक परिसर उपलब्ध कराना है।

Location :  Ayodhya

Published :  20 August 2026, 12:37 PM IST