बेटी के साथ गई थी कपड़े खरीदने, घर लौटते वक्त पुल के पास ऐसा क्या हुआ कि नहर में कूद गई मां?

अयाना थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की एक महिला ने भीखेपुर बाजार से लौटते समय मुढ़ी रसूलपुर नहर के पुल के पास ऑटो रुकवाकर अचानक निचली गंग नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाती रही, लेकिन महिला का सुराग नहीं मिल सका।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 June 2026, 11:34 AM IST
google-preferred

Auraiya : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक महिला के नहर में कूद जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बाजार से घर लौट रही 46 वर्षीय महिला ने अचानक निचली गंग नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई, लेकिन देर रात तक महिला का कोई पता नहीं चल सका।

बेटी के लिए खरीदारी करने गई थी महिला

जानकारी के अनुसार, अयाना थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी धीरेंद्र दोहरे की पत्नी विनीता सुबह अपनी बेटी नंदिनी के साथ खरीदारी के उद्देश्य से भीखेपुर बाजार गई थीं। बताया जा रहा है कि किसी वजह से वह बेटी के लिए कपड़े बिना खरीदे घर वापस ऑटो में जा रही थीं।

पुल के पास अचानक बदला व्यवहार

बताया जा रहा है कि जब ऑटो मुढ़ी रसूलपुर स्थित निचली गंग नहर के पुल के पास पहुंचा तो महिला ने अचानक ऑटो रुकवाकर नीचे उतर गई। इसके बाद उसने तुरंत नहर में छलांग लगा दी। घटना को देखकर ऑटो में मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Auraiya Cylinder Blast: बंद कमरे में फटा घरेलू गैस सिलेंडर, दीवार गिरी; 200 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

घटना की खबर मिलते ही अयाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान शुरू कराया। नहर के आसपास कई घंटे तक तलाश की गई, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिवार के सदस्य बदहवास हालत में नहर किनारे पहुंच गए। महिला के लापता होने से परिजनों में चिंता और दुख का माहौल है। परिजन लगातार उसके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

पुलिस का कहना है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों के अनुसार, महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Location :  Auraiya

Published :  9 June 2026, 11:34 AM IST

Related News

Advertisement