फतेहपुर में आस्था पर वार: हनुमान मंदिर ताला तोड़कर चोरी, उड़ाया घंटा-बाजा

फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर पीतल के घंटे, बाजा और गैस चूल्हा चोरी, पुलिस जांच में जुटी। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। अज्ञात चोरों की तलाश कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 9 February 2026, 6:36 PM IST

Fatehpur: फतेहपुर जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। थाना असोथर क्षेत्र के खदरहा वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। हैरानी की बात यह है कि यह मंदिर थाने से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर, गाजीपुर रोड के किनारे स्थित है, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर ताला तोड़कर कीमती सामान समेट ले गए।

बंद मंदिर देख चोरों ने साधा निशाना

नगर पंचायत असोथर के वार्ड संख्या 11 खदरहा निवासी और सभासद राजेश कुमार ने थाना असोथर में दी गई तहरीर में बताया कि हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर पीतल के दो घंटे, मंदिर में बजने वाला बाजा और गैस चूल्हा चोरी कर ले गए। बताया गया कि मंदिर के पुजारी करीब दो दिन पहले चित्रकूट गए हुए थे, जिस कारण मंदिर बंद था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

Uttar Pradesh: फतेहपुर में विधवा ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, प्रशासन को दी ये खुली चेतावनी

सुबह खुला राज

सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिर का ताला टूटा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोगों में नाराजगी के साथ डर का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि जब थाना इतनी नजदीक है तो चोरों ने इतनी आसानी से चोरी कैसे कर ली। आस्था से जुड़ी चीजों की चोरी होने से लोगों में खासा आक्रोश भी देखा गया।

पुलिस मौके पर

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी असोथर धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मंदिर से चोरी की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Fatehpur: प्रशासन बेखबर, फतेहपुर में बीमारियों को खुला न्योता; जानिये पूरा मामला

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 9 February 2026, 6:36 PM IST