यूपी में एक विवाद ऐसा भी: भाभी हुई गुस्सा तो दुल्हन ने कहा- दूल्हे राजा वापस जाओ, नहीं तो…

नूरपुर रोड स्थित एक शादी समारोह में नेग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बरात बिना दुल्हन के लौट गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत दी है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर दर्ज नहीं हुई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 29 March 2026, 3:56 PM IST

Bijnor: शादी का खुशियों भरा माहौल उस वक्त तनाव और हंगामे में बदल गया, जब मंडप में नेग को लेकर शुरू हुई छोटी सी कहासुनी देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और आखिरकार दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। नतीजा ये हुआ कि बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

नेग बना विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार, नूरपुर रोड स्थित एक मंडप में गांव की एक युवती की शादी हो रही थी। चढ़त के बाद दूल्हे का स्वागत किया जा रहा था। इसी दौरान दूल्हे पक्ष की ओर से रस्म के तहत 1,100 रुपये दुल्हन की भाभी को नेग के रूप में दिए गए। रकम को कम बताते हुए दुल्हन पक्ष की एक महिला ने टिप्पणी कर दी, जिससे माहौल गरमा गया।

कहासुनी से मारपीट तक पहुंचा मामला

टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान दूल्हा मंडप में पहुंच गया, जहां दुल्हन और दूल्हे के बीच भी कहासुनी हो गई। गुस्से में दुल्हन ने दूल्हे को धक्का दे दिया, जिससे मामला और बिगड़ गया। शादी का माहौल पूरी तरह तनाव में बदल गया।

Fatehpur: मंदिर में मर्यादा तार-तार, छोटी काली जी मंदिर में ‘सांस्कृतिक’ कार्यक्रम की आड़ में फूहड़ता! जानें मामला

पुलिस पहुंची, फिर भी नहीं बनी बात

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि देर रात तक चली बातचीत के बावजूद मामला सुलझ नहीं पाया। आखिरकार दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद बरात को खाली हाथ लौटना पड़ा।

आरोप-प्रत्यारोप के बीच फंसा मामला

दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है, जबकि दूल्हे पक्ष की ओर से भी अपनी बात रखी गई। शनिवार को दोनों पक्ष शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को अपना-अपना पक्ष बताया। दुल्हन पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की है। कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्ष आपसी समझौते की कोशिश कर रहे हैं।

Location : 
  • Bijnor

Published : 
  • 29 March 2026, 3:56 PM IST