कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा, पहले दिन 72% अभ्यर्थी रहे शामिल

अमेठी में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का पहला दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 9 बजे से 12 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षा आयोजित की गई, जहां प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 June 2026, 6:46 PM IST

Amethi: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश के साथ-साथ अमेठी जिले में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन के अनुसार पहले दिन करीब 72 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

12 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा

अमेठी जिले की चारों तहसीलों में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी सहित अन्य केंद्र शामिल हैं। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बातचीत करते हुए गोरखपुर से आए आसिफ अली ने कहा कि परीक्षा आसान थी बस कुछ सवाल ऐसे थे जो थोड़े परेशान किए बाकी सब कुछ अच्छा था सभी विषयों से सवाल पूछे गए थे पेपर अच्छा था उन्होंने पारदर्शिता को लेकर कहा कि पारदर्शिता पूरी है और जो भी व्यवस्थाएं हैं वह सब बेहतर है।

Amethi: शाहमऊ में दिनदहाड़े चला खूनी खेल, प्रधान और भाई पर हमला; दहल उठा इलाका

होमगार्ड वाली परीक्षा कठिन थी या आसान?

गोरखपुर से आए एक अन्य अभ्यर्थी उमेश पाल ने कहा कि पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तुलना में आसान रही। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाएं अच्छी थीं और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

गणित और अंग्रेजी के सवालों ने बढ़ाई चुनौती

अंबेडकर नगर से आई अभ्यर्थी सृष्टि यादव ने कहा कि परीक्षा सामान्य रूप से आसान थी, लेकिन बिना तैयारी के इसे पास करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि गणित और अंग्रेजी के कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण थे। सृष्टि ने कहा कि हाल के दिनों में कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहेगी क्योंकि लाखों अभ्यर्थियों ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है।

UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिये खास इंतजाम

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आगामी दो दिनों तक भी इसी तरह सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Location :  Amethi

Published :  8 June 2026, 6:46 PM IST