पद्मावत एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने पहुंचाया अमेठी सीएचसी

दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस पर बैठी महिला को उसके पति ने ट्रेन पर बैठाया था, जहां ट्रेन में ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद अन्य महिलाओं के प्रयास से महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। अमेठी रेलवे स्टेशन पहुँची तो आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से महिला को अमेठी सीएचसी पहुंचाया।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 4 November 2026, 6:41 PM IST

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रेलवे स्टेशन पर पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला ने बेटे को जन्म दिया।आपको बता दें कि पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद ट्रेन में मौजूद अन्य महिलाओं के प्रयास से महिला ने बेटे को जन्म दिया।सूचना के बाद अमेठी रेलवे स्टेशन पर महिला को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ ने अमेठी सीएचसी पहुंचाया, जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है।

महिला का इलाज के जहाँ मां और बच्चा दोनो स्वस्थ हैं
(img-dynamite news

महिला को अचानक शुरू हुई प्रसव पीड़ा

दरअसल प्रतापगढ़ के लालगंज आझारा की रहने वाले निर्मला नाम की महिला दिल्ली से अपने घर प्रतापगढ़ आने के लिए पद्मावत एक्सप्रेस पर बैठी। महिला को उसके पति ने ट्रेन पर बैठाया था, जहां ट्रेन में ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद ट्रेन में बैठी महिलायें उसके पास पहुँची और सभी अन्य महिलाओं के प्रयास से निर्मला ने एक बेटे को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें- Cyber ​​Fraud के शिकार हुए व्यक्ति को वापस मिले 25 हज़ार, पुलिस का जताया आभार

मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम

ट्रेन में बैठे यात्रियों ने मामले की जानकारी रेलवे को दी। ट्रेन जब अमेठी रेलवे स्टेशन पहुँची तो आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से महिला को अमेठी सीएचसी पहुंचाया, जहां महिला का इलाज के जहाँ मां और बच्चा दोनो स्वस्थ हैं। मौके पर मौजूद डॉ प्रीति ने बताया कि आरपीएफ एम्बुलेंस से लेकर महिला को अस्प्ताल पहुँची थी दोनो का इलाज किया गया जहाँ दोनो स्वस्थ है।वही महिला निर्मला ने बताया कि वो ट्रेन से दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही है जहां ट्रेन में उसने बच्चे को जन्म दिया।सूचना के बाद उसके परिजन में अस्प्ताल भी पहुँच गए है।

यह भी पढ़ें- Budaun News: बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुहाल, जानिए कैसे एक बंदर ने पूरे गांव की उड़ा दी नींद

सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि अमेठी रेलवे स्टेशन से लाकर महिला को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था जहां दोनो का इलाज चल रहा है और जच्चा और बच्चा दोनों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है।

Location :  Amethi

Published :  4 November 2026, 6:40 PM IST