Amethi News: कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान, सांसद किशोरीलाल शर्मा ने की अध्यक्षता

अमेठी के बहादुरपुर स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर..

Updated : 28 May 2025, 4:49 PM IST
google-preferred

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी के बहादुरपुर स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, कार्यक्रम में जिले के सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने की।

कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम

दरअसल संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस भाजपा को घेरने में जुटी हुई है।जिसे लेकर कांग्रेस सभी जिलों में संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।आज अमेठी के बहादुरपुर स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के होटल नैना रिसॉर्ट में कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व एमएलए दीपक सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 इससे पहले अमेठी पहुंची स्म्ति ईरानी

इससे पहले  यहां अपने एक दिवासीय दौरे पर अमेठी  पूर्व अमेठी सांसद स्म्ति ईरानी पहुंची  थी भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने पुष्प कुछ देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद दो बड़ी मालाओं से अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत किया गया था । जहां पर उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित तमाम पदाधिकारी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुण्य आत्मा देवी अहिल्याबाई होल्कर

जनपद मुख्यालय गौरीगंज के जामो रोड स्थित में श्री रणंजय इंटर कॉलेज खेल मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस दौरान उन्होने कहा वर्तमान और पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ता पदाधिकारी और  विशेष रूप से पुण्य आत्मा देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की स्मृति में यहां पधारे हैं।

अमेठी के सभी सम्मानित भाइयों को नहीं बहनों को इस मंच से प्रणाम करती हूं आप सब का बंधन एवं अभिनंदन करती हूं, मुझे इस मंच पर अतिथि का स्वरूप दिया और कुछ लोगों ने इतनी कृपा की बहन बनाकर मेरा स्वागत इस मंच पर भाइयों ने किया तो जिनके लिए मैं कार्यक्रम में अतिथि हूं उनको कह दूं की रिश्ता यहां से पुराना है रिश्ता खून का ना सही संघर्ष का है पसीने का है सम्मान का है ।

 

Location : 
  • Amethi News

Published : 
  • 28 May 2025, 4:49 PM IST