
अमेठी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न: (Img: Dynamite News)
Amethi: अमेठी में स्वतंत्रता दिवस पर्व औपचारिक भव्यता के मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार को अमेठी देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों तक तिरंगा शान से लहराया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ जिसके उपरांत अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग से मिली आजादी को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें - Amethi: आखिर 15 अगस्त से पहले अमेठी में क्यों जमा हुई हजारों की भीड़? सड़कों पर दिखा अनोखा नजारा
जिले के विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यालयों में गीत, नृत्य, नाटक और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कई स्थानों पर विद्यार्थी स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में भी नजर आए जिससे उत्सव का उत्साह और बढ़ गया।
ये भी पढ़ें - Amethi News: बसपा नेता की कार पर आधी रात हमला, लाठी-डंडे और पत्थरों से तोड़फोड़; विधायक के करीबियों पर गंभीर आरोप
विभिन्न संस्थानों में शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने उनके बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखा गया जहां हर तरफ देशभक्ति के तराने गूंजते रहे और लोगों ने राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया।
Location : Amethi
Published : 15 August 2026, 11:22 AM IST