हिंदी
अमेठी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
Amethi: अमेठी में वृद्ध की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर की गई सनसनीखेज हत्या के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस हमलावरों तक नहीं पहुंच सकी है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है।
जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोडियावां गांव के रहने वाले हीरालाल द्विवेदी उम्र लगभग 70 वर्ष की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर सोमवार की सुबह निर्मम हत्या कर दिए थे। सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। बदमाशों ने बारदात को अंजाम उस समय दिया जब वृद्ध व्यक्ति सुबह सुबह हाइवे के किनारे शौच के लिए गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर जांच पड़ताल में जुट गई।
मृतक के नाती वीरेंद्र कुमार द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरु कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने वारदात के अनावरण के लिए सर्विलांस और एस ओ जी सहित पुलिस की सात टीमें लगा दिया। पुलिस टीमें बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश के साथ सर्विलांस और सीसीसी टीबी कैमरों का सहारा ले रही है। फिलहाल अभी तक पुलिस का सारा प्रयास बेनतीजा रहा है।
सूत्रों के अनुसार वृद्ध की हत्या के लिए प्रोफेशनल सुपारी किलर को हायर किया था। जिस तरीके से कई राउंड फायर किया गया था। इससे प्रतीत होता है कि घटना को अंजाम देने वाले एक से अधिक और प्रोफेशनल बदमाश थे। बदमाशों ने घटना का अंजाम फुलप्रूफ प्लानिंग के तहत किया गया। वृद्ध के आने जाने पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही थी ताकि घटना को अंजाम देने के बाद फंसने का चांस कम रहे।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस और एसो जी सहित सात टीमें लगायी गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। अति शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
Location : Amethi
Published : 9 June 2026, 12:29 PM IST