
पुलिस की गिरफ्त में चांदनी और उसका पिता
Shamli: शामली के चर्चित धर्मांतरण और निकाह मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब दवा कारोबारी देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक ने मीडिया के सामने आकर बड़ा बयान दे दिया। लंबे समय से विवादों में चल रहे इस मामले में आयुष ने साफ कहा कि उसका कोई जबरन धर्मांतरण नहीं हुआ, बल्कि उसने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर रहमान रखा। उसके इस बयान के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
आयुष मलिक ने कहा कि वह किसी दबाव या बहकावे में नहीं है और उसने साल 2008 से इस्लाम धर्म का पालन करना शुरू कर दिया था। उसने बताया कि उसने शामली की चांदनी कुरैशी से दिल्ली में निकाह किया था और यह निर्णय पूरी तरह उसकी मर्जी से लिया गया था। उसका कहना है कि उसने लंबे समय तक यह बात अपने परिवार से छुपाकर रखी क्योंकि उस समय उसकी बहनों की शादी नहीं हुई थी।
Love Story का खौफनाक अंत! प्रेमिका से मिलने पहुंचा आधी-रात तभी हो गया शामली में ये कांड
आयुष ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा कि उस पर न तो किसी तरह का ब्रेनवॉश हुआ है और न ही किसी तरह का दबाव डाला गया है। उसके अनुसार, अगर वह वास्तव में प्रभावित होता तो वह अपने माता-पिता और परिवार को याद नहीं रखता। उसने यह भी कहा कि करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप पूरी तरह झूठे हैं और कुछ लोग इस मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं।
भाभी का दुश्मन बना लाडला देवर, सरेआम दागी गोली, शामली की सड़क पर देवर-भाभी के बीच हुई फायरिंग
इस मामले में हाल ही में पुलिस ने चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह कार्रवाई दवा कारोबारी देवराज मलिक की शिकायत के आधार पर की गई थी। मामले में कई अन्य लोगों और मौलवियों के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं, जिसके बाद जांच जारी है।
Location : Shamli
Published : 8 June 2026, 4:30 PM IST