
मुर्गे बेचने का आरोप सोर्स डाइनामाइट न्यूज
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गुरा गांव में संचालित आरके एग्रो कंपनी के मुर्गी फार्म से करीब नौ लाख रुपये के मुर्गे बिना जानकारी दिए बेचने का आरोप लगा है। मामले में कंपनी के बिजनेस हेड जितेंद्र सिंह और मैनेजर वसीम ने मुर्गी फार्म संचालक के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कंपनी की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, मुर्गी फार्म संचालक पर कंपनी को बिना सूचना दिए कथित तौर पर चोरी-छिपे मुर्गे बेचने का आरोप है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि इस घटना से करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की।
वहीं, कंपनी के मैनेजर वसीम ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि शिकायत देने के बावजूद मामले में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते उन्हें कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
डिजिटल प्राइवेसी बनाम प्रेस की आजादी! DPDP कानून पर सरकार ने बातचीत के दरवाजे खोले
कंपनी प्रबंधन ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराकर संबंधित मुर्गी फार्म संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी
Location : कन्नौज
Published : 28 October 2026, 9:18 PM IST
Topics : kannauj news Tirwa News UP News