इलाहाबाद हाईकोर्ट में बंपर प्रमोशन, जारी हुई नई अधिसूचना! CJ अरुण भंसाली का बड़ा फैसला; अधिकारियों में खुशी की लहर

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने अलग-अलग सेवा संवर्गों में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। जानिए किस अधिकारी को कौन सा नया पद मिला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 October 2026, 4:50 PM IST

Prayagraj: इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने विभिन्न सेवा संवर्गों में अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों को उच्च पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निजी सचिव सेवा संवर्ग में पदोन्नति

अधिसूचना के अनुसार, निजी सचिव सेवा संवर्ग में गौतम सोनी को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-चार और कीर्ति मिश्रा को उप निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-तीन के पद पर पदोन्नत किया गया है।

नोएडा बस हादसे में 9 लोगों मौतों के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, सरकार से मांगा जवाब

न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग में भी प्रमोशन

न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग में रईस हाशिम को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव ग्रेड-चार बनाया गया है। वहीं मोहम्मद हारून को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव ग्रेड-तीन के पद पर पदोन्नति मिली है।

जनरल ऑफिस सेवा संवर्ग में कई पदोन्नतियां

जनरल ऑफिस सेवा संवर्ग में भी कई अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। अशोक कुमार तृतीय को निबंधक, विद्याकांत और विपिन कुमार को संयुक्त निबंधक तथा लालजी और अरुण कुमार तिवारी को उप निबंधक बनाया गया है। इसके अलावा शशि किशोर शुक्ला को सहायक निबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सिर्फ SC/ST होने से नहीं लागू होता एक्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले से मची सनसनी

कर्मचारी अधिकारी संघ ने जताया आभार

पदोन्नति की अधिसूचना जारी होने के बाद उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने इसके लिए मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण और निबंधक (चयन एवं नियुक्ति) मानवर्धन के प्रति आभार जताया।

Location :  Prayagraj

Published :  4 October 2026, 4:50 PM IST