ग्रेटर नोएडा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आज बड़ी रैली आयोजित हो रही है, जिसमें पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश होगी। मिहिर भोज डिग्री कॉलेज मैदान में होने वाली इस सभा में हजारों लोगों के जुटने की संभावना है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दादरी में महारैली (Img: Dynamite News)
दादरी रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है कि यूपी में कोई माफिया नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में एक ही माफिया है, जो अपने मुकदमे वापस लेता है और अपने साथियों के मामलों को भी सुरक्षित कराता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले केवल आधा-अधूरा एयरपोर्ट उद्घाटन कर गए। जेवर एयरपोर्ट को एनओसी दिलाने का श्रेय समाजवादी पार्टी की सरकार को जाता है, जिसने इसे पूरी तरह संभव बनाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज दादरी से उनके संघर्ष की शुरुआत हुई। नेताओं पर झूठी कार्रवाई कर जेल भेजा गया। समाजवादी सरकार बनने पर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगे। माताओं और बहनों के लिए सम्मान समृद्धि योजना लाकर उन्हें 40 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण होगा।
रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि इसी नोएडा की जमीन से 2011 में उन्होंने आगरा तक साइकिल यात्रा निकाली थी। उस समय अहंकारी सरकार ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर उन्होंने उस सड़क को आगरा और लखनऊ से आगे गाजीपुर तक बनाया और उस पर कई बड़े-बड़े जहाज उतारे, जिससे विकास और सुविधाओं को बढ़ावा मिला।
दादरी रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी अग्निवीर योजना को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी सरकार आएगी, यह व्यवस्था पूरी तरह समाप्त की जाएगी।
दादरी की रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दल नहीं, बल्कि ड्राइक्लिन की दुकान है, जहां हर भ्रष्टाचारी जाकर धुलकर साफ हो जाता है। जनता इसे समझ रही है।
LIVE Update: दादरी की रैली में बोले अखिलेश यादव- @yadavakhilesh @dimpleyadav @samajwadiparty #akhileshyadav #Samajvadiparty pic.twitter.com/90YUE9Stlc
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 29, 2026
दादरी में गरजे अखिलेश यादव, दिया बड़ा बयान@samajwadiparty @yadavakhilesh #Dadri #GreaterNoida pic.twitter.com/1xA9PRj0AM
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 29, 2026
दादरी की रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए प्रहरियों और प्रभारियों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने SIR में एक-एक वोट बचाने का काम बड़ी निष्ठा और समर्पण से किया। उन्होंने उनकी मेहनत और योगदान की जमकर प्रशंसा की।
दादरी की रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अहंकारी, झूठी और नकारात्मक पार्टी है। उन्होंने जनता से इस तरह की नकारात्मक ताकतों के खिलाफ खड़े होने की अपील की।
दादरी की रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि पहले उनका नारा था “भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ।” अब उन्होंने इसे बदलकर कहा है, “नकारात्मक लोगों को हटाओ, संविधान बचाओ।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ खड़े हों और संविधान की रक्षा करें।
दादरी की रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसी सरकार में सबसे अधिक झूठा प्रचार हुआ है, तो वह भाजपा की सरकार है। उन्होंने जनता से सच जानने और सच्चाई के पक्ष में खड़े होने की अपील की।
सपा कार्यकर्ताओं की एंट्री ने रैली का माहौल जोरदार बना दिया और यूपी की सियासत में उत्साह और गर्माहट पैदा की।
सपा कार्यकर्ताओं की एंट्री ने रैली में मचाया धमाल, यूपी की सियासत को किया गरम#SPWorkers #SPRally #UPElection2026 @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/1scWLsWI1i
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 29, 2026
दादरी में समाजवादी समानता और भाईचारा रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग अहंकारी हैं, जो उत्पीड़न और तिरस्कार करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे अहंकारी लोगों को सबक सिखाने के लिए पीडीए की स्थापना की गई है। यह संगठन समाज में न्याय और समानता सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा।
दादरी में समाजवादी समानता रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि दादरी के लोगों और उनके पूर्वजों ने कभी अपने मान-सम्मान से समझौता नहीं किया। यह स्वाभिमान की धरती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग कल कुछ-कुछ बोलकर गए हैं, उन्हें पता है कि दादरी के लोगों की हुंकार उनकी सत्ता को चुनौती देगी और उनकी सत्ता जाने वाली है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की रैली में लोग स्वेच्छा से नहीं, बल्कि लाए गए थे। उन्होंने कहा कि यूपी के साथ-साथ दिल्ली से भी बीजेपी जाएगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 10 साल से जमीन का मुआवजा नहीं बढ़ाया गया।
सांसद हरेंद्र मलिक ने SP रैली में डाइनामाइट न्यूज़ को कई चुनावी राज़ और रणनीतियों के बारे में बताया।
SP Rally: सांसद हरेंद्र मलिक ने डाइनामाइट न्यूज़ से किए कई चुनावी खुलासे#HarendraMalik #SPARally #UPElection2026 #DynamiteNews @yadavakhilesh @samajwadiparty @HarendraMalikMP pic.twitter.com/C0GEfwgUPd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 29, 2026
अखिलेश यादव की रैली में भारी संख्या में सपा समर्थक पहुंचे। पंडाल में भीड़ अधिक होने के कारण कई समर्थक पिलर पर चढ़ गए और वहीं से नेताओं को देख रहे हैं। हाथों में सपा का झंडा थामे वे पिलर पर झंडा भी लहरा रहे हैं। भीड़ के कारण कई कार्यकर्ता पंडाल तक नहीं पहुँच पाए और बाहर से भाषण सुन रहे हैं। वे उत्साहित होकर बीच-बीच में अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
अखिलेश यादव के मंच पर आते ही सपा कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। नेता उनका स्वागत कर रहे हैं। समर्थक उनके साथ फोटो खिंचाने में व्यस्त हैं। पंडाल पूरी तरह नारों और जोश से गूंज रहा है, माहौल अत्यंत उत्साही और जीवंत है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव दादरी पहुंचे, जहां लाखों की भीड़ जमा हुई है। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करने को तैयार है।
डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट में दिखा सपा रैली का जोश, जनसैलाब और समर्थन का उत्साह#SamajwadiParty #DharmendraYadav #AkhileshYadav #UPPolitics #Election2026 #GroundReport@yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/5w3K2yr0v5
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 29, 2026
अखिलेश यादव को देखने के लिए यूपी के विभिन्न जिलों से सपा कार्यकर्ता रैली में पहुंचे। कुछ ने शरीर पर लाल रंग पेंट कराया, सिर पर लाल टोपी और हाथ में सपा झंडा थामे। कार्यकर्ता समूह बनाकर उत्साह और जोश के साथ पहुंचे, जिससे रैली का माहौल जीवंत और रंगीन बन गया।
अखिलेश यादव दादरी पहुंचे। रैली स्थल पर समर्थकों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Akhilesh Yadav के रैली स्थल पर पहुंचने से पहले ही सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश चरम पर था। भारी भीड़ ने नारेबाजी कर रैली का माहौल और भी गर्म कर दिया।
Akhilesh Yadav के पहुंचने से पहले सपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर, रैली स्थल पर दिखी भारी भीड़#UPPolitics #PoliticalRally #Election2027 #GroundReport @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/O2x5h6zx0U
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 29, 2026
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एस टी हसन ने कहा कि सपा कभी हिंदू-मुस्लिम नहीं देखती। उन्होंने पीएम मोदी की कुर्सी की तुलना और रैली से यूपी की सियासी तस्वीर बदलने की बात कही।
दादरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैली में भारी भीड़ उमड़ी। समर्थकों में जोश और उत्साह दिखा। नेताओं ने आगामी चुनाव में एकजुटता का संदेश दिया।
दादरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैली में उमड़ी भारी भीड़, समर्थकों में दिखा उत्साह।@yadavakhilesh @dimpleyadav @samajwadiparty @mediacellsp #AkhileshYadav #SPRally #DadriRally #UPPolitics pic.twitter.com/TRpDTsunHG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 29, 2026
अखिलेश यादव की रैली में भारी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने उत्साहपूर्वक समर्थन जताया और नारेबाजी की।
आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पार्टी की रैली में भाग लिया। उन्होंने नेताओं और समर्थकों को संबोधित किया और आगामी चुनाव में सपा के समर्थन की अपील की।
Greater Noida: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज रविवार 29 मार्च को गौतम बुद्ध नगर के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज ग्राउंड में एक विशाल रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश यादव सबसे पहले सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस रैली को समाजवादी पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 32 जिलों की करीब 140 विधानसभा सीटों पर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की रणनीति के तहत यह आयोजन कर रही है। रैली स्थल पर करीब 100 मीटर लंबा पंडाल तैयार किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
रैली में गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, संभल, शामली और आसपास के कई जिलों से समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देगा। रैली से जुड़ी पल-पल की अपडेट की लिए जुड़े रहे डाइनामाइट न्यूज़ के साथ।