
अखिलेश यादव: समाजवादी पार्टी प्रेस वार्ता(Source: Google)
Lucknow: आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली संकट को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों में चल रही है, जबकि ज़मीनी स्तर पर जनता त्रस्त है।
अखिलेश यादव ने भावुक होते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पुलवामा और पहलगाम के शहीद परिवारों को केवल खोखले आश्वासन दिए हैं। उन्होंने कहा, "सरकार ने इन परिवारों को भरोसा तो बहुत दिया, लेकिन हकीकत यह है कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि आज तक उनसे मिलने नहीं गया।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शहीदों के नाम पर केवल राजनीति करती है और संकट के समय उनके परिवारों को अकेला छोड़ देती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने उनके चुनावी प्रचार के तरीके पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सीएम को यह साफ करना चाहिए कि वह आने वाले चुनाव में "काला चश्मा लगाकर वोट मांगने आएंगे या बिना चश्मे के।" साथ ही, उन्होंने अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए कभी-कभी हमें कड़े और रणनीतिक कदम उठाने पड़ते हैं और समाजवादी पार्टी इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
बलरामपुर में चोरी का खुलासा, मोबाइल बेचने वाला और खरीदने वाला दोनों गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की वर्तमान बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी नया थर्मल पावर प्लांट स्थापित नहीं किया है और सारा ध्यान केवल सोलर प्लांट लगाने पर केंद्रित कर दिया है, ताकि अपने चहेते लोगों को आर्थिक लाभ पहुँचाया जा सके।
Maharajganj : गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए चल रहा अभियान
इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट मीटर को जनता के लिए एक नया संकट बताते हुए कहा कि इसके नाम पर आम नागरिकों को न केवल परेशान किया जा रहा है, बल्कि उनके बिलों में भी भारी धांधली हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि जिलों के सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहद दयनीय है, जहाँ डॉक्टरों और दवाइयों के अभाव में गरीब जनता को इलाज के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
लखनऊ का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि राजधानी के लगभग सभी तालाबों पर भू-माफियाओं का कब्जा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में भू-माफिया फल-फूल रहे हैं और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं। अंत में उन्होंने दोहराया कि यह सरकार "गरीब किसानों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है।"
Location : Lucknow
Published : 24 April 2026, 3:43 PM IST