
प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Prayagraj: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद वह सीधे सिविल लाइंस स्थित रुद्राक्ष होटल पहुंचे, जहां उन्होंने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। इस प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को आड़े हाथों लेते हुए देश और प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक के मुद्दे पर कड़ा प्रहार किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव बोले कि यूपी में योगी सरकार को 10 साल होने जा रहे हैं और इस दौरान इस सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। सरकार ने पूरी मनमानी के साथ काम किया है। प्रदेश में शिक्षक भर्ती में भी भारी घोटाला हुआ है, जिसमें PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के साथ सरासर धोखा हुआ है।
आज स्थिति यह है कि प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं प्रयागराज में आया हूं और यहां नौजवान छात्रों की बात न हो, पेपर लीक की बात न हो, ऐसा नहीं हो सकता। समाजवादी पार्टी हमेशा आपके साथ खड़ी है और इस मुद्दे को प्रमुखता से आगे उठाती रहेगी। नौजवान छात्रों के साथ इस सरकार ने बड़ा धोखा किया है।"
पेपर लीक पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, डाइनामाइट न्यूज़ के सवाल पर खोलीं परतें#AkhileshYadav #paperleak #SP #ViralVideo #DynamiteNews @yadavakhilesh @mediacellsp @samajwadiparty pic.twitter.com/1P2r6n1CXJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 28, 2026
सपा प्रमुख ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में दरोगा भर्ती, जूनियर इंजीनियर भर्ती, ग्राम विकास अधिकारी और लेखपाल भर्ती समेत 20 से अधिक बड़े भर्ती घोटाले हुए हैं। इन सब में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि पेपर लीक की कीमत अब छात्र नहीं चुकाएगा। समाजवादी सरकार में छात्रों को सिर्फ राहत नहीं, बल्कि उनका अधिकार मिलेगा। पेपर लीक को लेकर समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों के साथ खड़ी है और मजबूती से आगे आती रहेगी।
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में न्याय पाना मुश्किल है #AkhileshYadav #SamajwadiParty #BJP #Prayagraj #UPNews #UttarPradesh @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/uS4jXlkgHF
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 28, 2026
छात्रों को भरोसा दिलाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर छात्रों के पेपर के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पेपर लीक करने वाले अफसरों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर अफसरों की लापरवाही से पेपर लीक हुआ, तो छात्रों को दोबारा एग्जाम देने के समय उनके यात्रा करने और रुकने की पूरी व्यवस्था सरकार खुद करेगी।
चंदा चोरी पर आक्रोश के बीच अखिलेश यादव जाएंगे 2 दिन के प्रयागराज दौरे पर, जानिये पूरा कार्यक्रम
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज और कल प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। आज शाम 5:00 बजे वह अशोकनगर में सपा विधायक विजमा यादव के घर जाएंगे और इसके बाद शाम 5:30 बजे सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तार हुसैन के आवास पर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम करने के बाद, सोमवार 29 जून को सुबह 11:00 बजे वह होटल रेडिसन में विजन इंडिया की एक अहम बैठक करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 2:00 बजे वह पुनः प्रेस वार्ता करेंगे और शाम 3:00 बजे सपा विधायक संदीप पटेल के आवास पर दारागंज जाएंगे।
Location : Prayagraj
Published : 28 June 2026, 3:15 PM IST