नोएडा में अखिलेश यादव के नाम पर बड़ा अभियान, अतुल यादव बोले- सपा का सेवा ही संकल्प

नोएडा में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी ने 7 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान चलाया। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव ने कार्यकर्ताओं को सेवा, हरियाली और जनकल्याण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 July 2026, 1:57 AM IST
google-preferred

Noida : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर नोएडा में चलाए गए सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में आयोजित अभियान के अंतिम दिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार और जनहित की राजनीति के पक्षधर रहे हैं। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए नोएडा में यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह एक पौधा समय के साथ मजबूत होकर विशाल वृक्ष बनता है। उसी तरह समाजवादी पार्टी भी जनता के विश्वास के दम पर लगातार मजबूत होती रहेगी।

नोएडा के फार्महाउस में रहस्यीय मौत, बर्थडे पार्टी के बाद युवक स्विमिंग पूल में हुआ बेहोश, अस्पताल में डॉक्टर बोले- I am Sorry

अतुल यादव ने कहा

आयोजक समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिवस को सेवा, हरियाली और जनकल्याण के रूप में मनाना सपा की सकारात्मक राजनीति का संदेश है। वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि नोएडा में यह अभियान समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से चलाया गया। जिस तरह पौधा समय के साथ मजबूत वृक्ष बनता है। उसी तरह समाजवादी पार्टी भी जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से लगातार मजबूत होती रहेगी।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंघल, दिनेश यादव, राजेश अम्बावत, दाताराम यादव, सौरव, कोशिंदर, विकास भूमिहार, रोहित शर्मा, आदित्य कुमार, आर्यन, शेखर यादव, केपी यादव, आरती, मोहिनी, सिमरन सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Location :  Noida

Published :  8 July 2026, 1:57 AM IST

Related News

Advertisement