
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा में करेंगे महारैली (सोर्स- AI)
Noida: उत्तर प्रदेश की राजनीति को हिलाने और ग्रेटर नोएडा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी 4 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा के जेवर में स्थित बिलासपुर में एक महारैली करेंगे। इसी रैली को संबोधित करने के लिए अखिलेश यादव जिले में आएंगे।
दरअसल, अगली साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अखिलेश यादव ने आवाहन किया है कि समाजवादी पार्टी का एक-एक सिपाही जी जान के साथ जमीन पर उतर जाए और चुनाव की तैयारी करें। अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में तैयारी चल रही है।
इसी बीच गौतमबुद्ध नगर में भी सभी समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। अब आने वाली 4 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी अपनी ताकत को दिखाएगी। बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को अखिलेश यादव एक महारैली करेंगे। जिसमें केवल गौतमबुद्ध नगर ही नहीं बल्कि गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और वेस्ट यूपी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। यह भी बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव यहां पर अपनी पार्टी के लोगों के साथ सीधी बातचीत करेंगे।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को अखिलेश यादव इस तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। क्योंकि अखिलेश यादव की पूरी टीम मैदान में उतर गई। अब देखना है कि भाजपा का समाजवादी पार्टी किस तरीके से मुकाबला करेगी।
Location : Noida
Published : 1 July 2026, 2:49 PM IST