
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उस वक्त बवाल मच गया जब एक युवक विवाद सुलझाने गया लेकिन उसी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। धुलियागंज में हर्ष जैन नाम के एक युवक की कथित तौर पर स्थानीय दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हर्ष अपने भाई से जुड़े एक विवाद को सुलझाने के लिए वहां गया था।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है, जबकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
धुलियागंज छत्ता पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इसी ईलाके में हर्ष जैन की पीट-पीटकर की गई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
इसे कहते है असली मर्द और उसका प्यार: प्रेमिका का हुआ गैंगरेप, फिर भी नहीं छोड़ा साथ
रिपोर्टों के अनुसार, हर्ष अपने भाई से हुई एक हाथापाई के बाद आरोपियों से बात करने गया था। इसी दौरान दबंगों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि हमले के दौरान हर्ष का सिर ज़मीन पर ज़ोर से पटका गया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।
Prayagraj Accident: सड़क हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, मासूम बेटी संग पिता की मौत से गांव में मातम
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्ज़े में लिया, जांच शुरू की और आरोपियों की गहन तलाश शुरू कर दी है।
Location : Agra
Published : 11 May 2026, 12:31 PM IST
Topics : Agra Murder Agra news crime news UP Murder UP News