Free Foreign Language Course: फ्रेंच-रशियन-जर्मन सीखने का मौका, यहां से करे फ्री कोर्स

आगरा के Dr. Bhimrao Ambedkar University के केएमआई संस्थान के विदेशी भाषा विभाग ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एक महीने का निशुल्क कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। यह कोर्स 1 जून से 30 जून 2026 तक चलेगा।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 May 2026, 2:01 PM IST

Agra: आगरा के Dr. Bhimrao Ambedkar University के केएमआई संस्थान के विदेशी भाषा विभाग ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एक महीने का निशुल्क कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। यह कोर्स 1 जून से 30 जून 2026 तक चलेगा।

फ्रेंच, रशियन और जर्मन भाषा की ट्रेनिंग

इस कोर्स में छात्रों को फ्रेंच, रशियन और जर्मन भाषाओं की आधारभूत जानकारी दी जाएगी। इसमें सामान्य वार्तालाप, उच्चारण, दैनिक उपयोग के वाक्य, मूल शब्दावली और संबंधित देशों की संस्कृति का परिचय शामिल रहेगा।

रोजगार और कौशल विकास पर फोकस

कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विदेशी भाषाओं का ज्ञान छात्रों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

करियर के नए अवसर

विभागीय समन्वयक डॉ. प्रदीप वर्मा के अनुसार, यह कोर्स पूरा करने के बाद छात्र अनुवाद, पर्यटन, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और विदेश में शिक्षा व रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

कोर्स डिटेल्स और आवेदन प्रक्रिया

शिक्षक अनुज गर्ग ने बताया कि यह कोर्स पालीवाल पार्क स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा और पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इच्छुक छात्र QR कोड स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं।

Location :  Agra

Published :  28 May 2026, 1:58 PM IST