11वीं के छात्र को टीचर से हुआ प्यार, पिता की डांट के बाद लिया ऐसा फैसला… जिसने उड़ा दिए सबके होश!

आगरा में 11वीं का एक छात्र पिता की डांट से नाराज होकर अपनी शिक्षिका के साथ घूमने निकल गया। पुलिस की तलाश के बाद छात्र दिल्ली और शिक्षिका मथुरा से सकुशल मिले, जिसके बाद मामला थाने पर शांत हुआ।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 20 August 2026, 4:21 PM IST

Agra: ताजनगरी में 11वीं के एक छात्र की कहानी इन दिनों चर्चा में है। पढ़ाई के दौरान अपनी शिक्षिका से हुई दोस्ती कब इतनी गहरी हो गई कि दोनों साथ घूमने निकल पड़े इसका अंदाजा शायद किसी ने नहीं लगाया था। बताया जा रहा है कि घर में डांट पड़ने से परेशान छात्र अक्सर शिक्षिका से अपने मन की बातें करता था।

एक दिन पिता की डांट से नाराज छात्र ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया और सीधे शिक्षिका के पास पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने कुछ दिन साथ घूमने का फैसला कर लिया।

स्कूटी पार्क की और शुरू हो गया ‘ट्रेन वाला सफर’

दोनों स्कूटी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। स्कूटी वहीं खड़ी की और ट्रेन पकड़कर ग्वालियर निकल गए। इसके बाद सफर का अगला पड़ाव बयाना बना और फिर दोनों कैला देवी मंदिर पहुंच गए। दर्शन के बाद भी सफर खत्म नहीं हुआ। दोनों मथुरा पहुंचे। इसी दौरान छात्र दिल्ली चला गया जबकि शिक्षिका मथुरा में रुक गईं। यानी कुछ ही समय में मामला आगरा से निकलकर कई शहरों तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें - Agra News: बारिश ने उजागर किया स्मार्ट सिटी आगरा का सच! एयरपोर्ट जाने वाली सड़क धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

इधर परिवार परेशान, उधर पुलिस कर रही थी तलाश

जब छात्र घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। परिवार ने आरोप लगाया कि शिक्षिका छात्र को अपने साथ ले गई हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। बुधवार रात शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह मथुरा में हैं, जबकि छात्र ने अपनी लोकेशन दिल्ली बताई। पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने पहुंचाया।

थाने पहुंचते ही ‘रोड ट्रिप’ का हुआ द एंड

पुलिस के मुताबिक, छात्र से पूछताछ और मेडिकल की प्रक्रिया की जा रही है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं शिक्षिका भी पुलिस की निगरानी में हैं। थाने में दोनों परिवार भी पहुंचे। परिजनों ने फिलहाल कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें - Agra News: 24 घंटे में 40 ट्रेनें और ट्रैक किनारे मिले दो शव… मां-बेटी हैं या कुछ और? पुलिस खंगाल रही पूरा रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, छात्र अपने पिता की डांट से परेशान था और इसी वजह से शिक्षिका से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। अब दोनों अपने घर लौटने को तैयार हैं। यानी आगरा से शुरू हुआ यह सफर ग्वालियर, बयाना, कैला देवी, मथुरा और दिल्ली होते हुए आखिरकार थाने पर आकर थम गया।

Location :  Agra

Published :  20 August 2026, 4:06 PM IST