Agra: दलित सम्मेलन से पहले भाजपा का बड़ा दांव! बुद्ध वंदना कर भंतों का किया सम्मान

आगरा में सपा के 15 नवंबर को प्रस्तावित दलित महासम्मेलन से पहले भाजपा नेता किशन सीटू चौहान ने बुद्ध वंदना कार्यक्रम आयोजित कराया। भंतों का सम्मान किया और दलित समाज को लेकर बड़ा दावा किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 November 2026, 6:46 PM IST

Agra:  15 नवंबर को प्रस्तावित दलित महासम्मेलन से पहले आगरा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा नेता किशन सीटू चौहान की ओर से जाटव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुद्ध वंदना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भंतों का सम्मान समारोह भी हुआ। इस दौरान भाजपा नेता ने दलित समाज को लेकर बड़ा दावा करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

कार्यक्रम में भंतों और समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना की। आयोजकों ने भगवान बुद्ध के विचारों और उनके संदेश को समाज तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान भंतों को सम्मानित किया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।

दलित समाज भाजपा के साथ है: किशन सीटू चौहान

कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा नेता किशन सीटू चौहान ने कहा कि दलित समाज भाजपा के साथ है और अपना रुख नहीं बदलेगा। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि दलित समाज का समर्थन भाजपा के साथ बना हुआ है। उनके मुताबिक, समाज सरकार के कामकाज और योजनाओं को देख रहा है।

भाजपा नेता किशन सीटू चौहान(img: Dynamite news)

मोदी-योगी सरकार में दलितों के हित हुए सुरक्षित 

किशन सीटू चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में दलित समाज के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यों को दलित समाज देख रहा है।

यूपी चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, सपा-कांग्रेस आए और करीब, सीट शेयरिंग का फार्मूला 17 नवंबर को होगा तय

सपा के दलित महासम्मेलन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज

वहीं दूसरी तरफ आगरा में 15 नवंबर को दलित महासम्मेलन होना प्रस्तावित है। इससे पहले भाजपा नेता की ओर से आयोजित इस बुद्ध वंदना कार्यक्रम और दलित समाज को लेकर दिए गए बयान को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम के जरिए आयोजकों ने दलित समाज के बीच अपनी बात रखी।

Location :  agra

Published :  14 November 2026, 6:37 PM IST