हिंदी
प्रशासन ने मजदूरों को किया बंधनमुक्त (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Muzaffarnagar: जनपद में जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने एक भट्ठे पर छापा मारकर वहां से 37 मजदूरों को बंधन मुक्त कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से आसपास के भट्टों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि इन सभी मजदूरों को भट्टे के मालिक द्वारा जबरन बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी मजदूरों को बंधन मुक्त कराकर उन्हें उनके घर वापस भिजवाया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।
दरअसल सोमवार को सूचना मिलने पर बुढ़ाना एसडीएम कृष्णकांत ने हबीबपुर गांव में स्थित एक भट्टे पर छापेमारी करते हुए 37 मजदूरों को बंधन मुक्त कराकर सभी को उनके घर वापस भिजवाने का काम किया है। बताया जा रहा है कि भट्टे के मालिक द्वारा इन सभी मजदूरों को जबरन भट्टे पर बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था।
भट्टों से बंधकों को मुक्त करता प्रशासन
इस दौरान जिला प्रशासन को मजदूरों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करने की सूचना मिली थी। जिस पर ये कार्रवाई की गई है इस मामले में अब भट्टे के मालिक के विरुद्ध भी पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम बुढ़ाना कृष्णकांत ने बताया कि उन्हें जिला अधिकारी कार्यालय से फोन आया था कि यहाँ पर कुछ मजदूर है। जिन के साथ हाथापाई की गई। या उन्हें परेशान किया जा रहा था। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और मजदूरों से समस्या को समझा।
उन्होंने बताया कि सभी मजदूरों को उनके घर रवाना कर दिया गया है। करीब 37 थे। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 21 April 2026, 6:08 AM IST