आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित आरोपी को सोनौली पुलिस ने दबोचा

सोनौली थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और मारपीट के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को सोनौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 October 2026, 7:46 PM IST

महराजगंज: सोनौली थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और मारपीट के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को सोनौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनौली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 98/2026, धारा 108 और 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम (31 वर्ष) पुत्र शंकर गौतम, निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली को 31 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

महराजगंज:आठ महीने से फरार चल रहा नेपाली युवक गिरफ्तार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और पॉक्सो एक्ट का है आरोपी महराजगंज।…

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक शक्ति सिंह, कांस्टेबल अवनीश यादव और कांस्टेबल आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे। 

Location :  महराजगंज

Published :  31 October 2026, 7:46 PM IST