Gorakhpur: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 April 2026, 8:56 PM IST

Gorakhpur: जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला बीते 20 अक्टूबर 2025 का है, जब पुरानी रंजिश के चलते आरोपी सूरज ने वादी और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी ने चाकू, लाठी और लोहे की रॉड से हमला करते हुए दोनों को बुरी तरह घायल कर दिया था। इस हमले में वादी का भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, जिसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सहजनवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी सूरज पुत्र सुरेंद्र साहनी, निवासी माडर थाना सहजनवां को गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड: 493 महिला आरक्षियों ने ली शपथ

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक इतिहास दर्ज है। उस पर इसी तरह के मारपीट और हिंसक घटनाओं से जुड़े मुकदमे पहले भी दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति उजागर होती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गोरखपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, ऐसे आए पुलिस के शिकंज में

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल पारस कुमार, कांस्टेबल रुद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल विकास यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  26 April 2026, 8:52 PM IST