Accident in Chandauli: चंदौली में तेज रफ्तार का कहर, दो महिलाओं की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

चंदौली जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, यहां दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पढे़ं डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

Updated : 18 May 2025, 3:27 PM IST
google-preferred

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी, जब वे बाइक पर सवार थीं। यह घटना एनएच-19 पर सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवान तालाब और बिछिया गांव के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने के बाद दोनों महिला बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आज रविवार सुबह महिलाएं अपने-अपने बाइक पर जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों महिलाओं की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत स्थानीय जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायलों को भी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया ताकि उनका इलाज किया जा सके। बताया जा रहा है कि इन घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों ने की ये मांग

इस दुर्घटना ने क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर सुरक्षा के उपाय बढ़ाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

दुर्घटना का कारण

अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण इस दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

अधिकारियों का मानना है कि अगर ऐसे हादसों में शामिल वाहन को ढूंढा नहीं गया, तो यह समस्याएं आने वाली समय में और भी बढ़ सकती हैं।

चंदौली में हुई इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा- प्रशासन को चाहिए कि वे सड़क पर सुरक्षा के उपायों को लागू करें।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 18 May 2025, 3:27 PM IST