बांदा जेल में मचा हड़कंप, पॉस्को एक्ट में बंद कैदी ने की आत्महत्या; जानिए क्या है पूरा मामला

बांदा के मंडल कारागार में शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट के एक विचाराधीन बंदी अभिषेक सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।आइए बांदी के इस बड़े कदम के पीछे की वजह जानते हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 June 2026, 7:07 PM IST
google-preferred

Banda : बांदा मंडल कारागार में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विचाराधीन बंदी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बंदी को तुरंत फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गंभीर मामले में जेल में था निरुद्ध

मृतक की पहचान अभिषेक सिंह के रूप में हुई है, जो अतर्रा थाना क्षेत्र का निवासी था। वह मार्च माह से मंडल कारागार में बंद था। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में निरुद्ध था। बताया जा रहा है कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक उसे कारागार में रखा गया था।

Banda Crime: बांदा में पैसा डबल करने का मायाजाल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

जेल के अंदर हुई इस घटना ने कारागार प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक विचाराधीन बंदी को ऐसा कदम उठाने का मौका कैसे मिला, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। आमतौर पर जेलों में बंदियों की निगरानी के लिए कड़े इंतजाम होते हैं, ऐसे में घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Location :  Banda

Published :  12 June 2026, 7:07 PM IST

Advertisement