BIG News: कुवैत में तेज रफ्तार टैंकर ने महराजगंज के युवक को कुचला, मुस्तफा खान की मौत

महराजगंज का युवक मुस्तफा खान कुवैत में सड़क हादसे का शिकार होकर मौत के मुंह में चला गया। वह वाहन लोड करते समय तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आ गए। हादसा रात करीब 10:30 बजे कुवैत समयानुसार हुआ, परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मुस्तफा का अंतिम संस्कार कुवैत में ही शुक्रवार की नमाज के बाद होगा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 March 2026, 12:45 AM IST

Maharajganj: कुवैत में एक दुखद सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुस्तफा खान के रूप में हुई है। वह अलाउद्दीन खान के पुत्र और गांव गंगराई, पोस्ट पिपरपाती तिवारी, थाना भितौली के निवासी थे।

वाहन लोड करते समय हुआ हादसा

मुस्तफा खान कुवैत में एक लोडिंग वाहन के चालक के रूप में काम कर रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब वह वाहन पर सामान लोड कर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर एक तेज रफ्तार टैंकर उन्हें टक्कर मार दी। जिससे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

देर रात हुई घटना

हादसा कुवैत समयानुसार रात 10:30 बजे हुआ जो भारत में लगभग सुबह 1:00 बजे के करीब था। अचानक हुई इस मौत की खबर ने परिवार और गांव के लोगों में गहरा शोक पैदा कर दिया है।

युद्ध वाले देशों में रह रहे महराजगंज के नागरिकों का जुटाया जा रहा डाटा, DM ने जारी की नंबर

कुवैत में ही होगा अंतिम संस्कार

परिवार के सूत्रों ने बताया कि मुस्तफा खान का अंतिम संस्कार कुवैत में ही शुक्रवार की नमाज के बाद किया जाएगा।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 6 March 2026, 12:45 AM IST