हिंदी
जिला चिकित्सालय
Raebareli: रायबरेली में एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना 16 जुलाई दिन बुधवार की है। यहां रायबरेली जनपद के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे पासिंन बेवल गांव की रहने वाली एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में काम करते समय जहरीले जंतु ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद ले गए यहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि एंबुलेंस के माध्यम से गुड्डन पत्नी चंद्रजीत निवासी ग्राम उपरोक्त को लाया गया था। जिसको किसी जहरीले जंतु ने काटा है प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
वहीं रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। अंबारा मथाई मजरे बरियार का पुरवा के निवासी रामजीत वर्मा (40) का शव गांव के तालाब में मिला है। रामजीत की पत्नी कृष्णा देवी के अनुसार, उनके पति 15 जुलाई को रात 9 बजे शौच के लिए गए थे। जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
16 जुलाई को ग्रामीणों ने गांव के किनारे स्थित तालाब में रामजीत का शव तैरता देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची गदागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Location : Raebareli
Published : 17 July 2025, 3:06 PM IST
Topics : accident news raebareli Dynamite News Latest raebareli news raebareli news update uttar pradesh