आगरा में वॉटर पार्क में चीख-पुकार, दर्दनाक हादसे से दहशत

आगरा विवादों में रहने वाला तेवतिया वाटर पार्क में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से 8 वर्षीय बालक मनित पुत्र रोबिन देवासी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Updated : 18 May 2026, 10:48 AM IST
google-preferred

Agra: आगरा विवादों में रहने वाला तेवतिया वाटर पार्क में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से 8 वर्षीय बालक मनित पुत्र रोबिन देवासी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इलाके में शोक का माहौल है। लोगों ने वाटर पार्क पर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खिलवाड़ किया जा रहा है।

गहरे स्विंग पुल में डूबने से हुई मौत

मृतक मनित शाहगंज क्षेत्र के अजीत नगर खेरिया गेट का निवासी था। बताया गया है कि मनित अपने परिवार के साथ घूमने और नहाने के लिए तेवतिया वाटर पार्क गया था। इसी दौरान वह स्विमिंग पूल में डूब गया। परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना किरावली पुलिस और मिढ़ाकुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बच्चा परिवार के साथ पूछकर और अनुमति लेकर वाटर पार्क गया था। मामले की जांच की जा रही है।

US vs Iran: मिडिल ईस्ट में फिर मंडराए जंग के बादल, ट्रंप और नेतन्याहू की सीक्रेट बातचीत के बाद ईरान पर हमले की सुगबुगाहट

चीखते चिल्लाते रहे किसी ने मदद नहीं की

मनित के पिता का कहना है कि वो परिवार के साथ दोपहर के बाद वाटर पार्क घूमने गए थे। सभी लोग घर वापस आने की तैयारी कर रहे थे। छोटे बच्चों के लिए अलग स्विंग पुल था मानित उसमें था लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मनित के न मिलने पर वहां मौजूद लोगों से सीसीटीवी चेक करने के लिए कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी भी स्विंग पुल में नहीं उतरे और उसके कुछ देरबाद गहरे स्विंग पुल में मनित का शव मिला।

सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़

लोगों ने कहा कि इस घटना के लिए वाटर पार्क का मैनेजमेंट और मालिक जिम्मेदार है। कार्यवाही उस पर होनी चाहिए। जब व्यक्ति टिकट के पूरे पैसे दे रहा है तो फिर सुरक्षा के नाम पर दिखावा क्यों?

UP Police: यूपी पुलिस महकमे में बड़ा गतिरोध, प्रमोशन के बाद भी खाली हाथ बैठे हैं कई सीनियर IPS अफसर

विवादों मे रहा है तेवतिया वाटर पार्क

गौरतलब है कि सकतपुर पाली स्थित तेवतिया वाटर पार्क पहले भी विवादों में रह चुका है। हाल ही में यहां लॉकर से रुपये और मोबाइल चोरी होने के मामले में एसीपी अछनेरा के निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मासूम बच्चे की मौत के बाद वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाटर पार्क और स्विमिंग पूल संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना चाहिए, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Location :  Agra

Published :  18 May 2026, 10:48 AM IST

Advertisement