
महेन्द्र सिंह अब महराजगंज के नये मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किये गये
Maharajganj: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य में बड़े स्तर पर 46 आईएएस और 37 पीसीएस अफसरों को तबादल किया था। इन तबादलों में कमिश्नर समेत कई जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी समेत कई अफसरों का तबादला किया गया था। इन तबादलों में महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन का तबादला किया गया था और उनकी जगह गुलाब चंद को नियुक्त किया गया।
लेकिन अब बुधवार को एक और तबादला किया गया और महराजगंज में गुलाब चंद की जगह नए सीडीओ की तैनाती कर दी गई। कल नियुक्त किये गये गुलाब चंद की जगह महेन्द्र सिंह अब महराजगंज के नये मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
Location : Maharajganj
Published : 29 October 2025, 9:08 PM IST