
फतेहपुर में चोरी की बड़ी वारदार
Fatehpur: खागा निवासी भाजपा नेता और PWD ठेकेदार नारायण सिंह (पैतृक गांव किशनपुर, थाना क्षेत्र रारी) के घर हुई चोरी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। चोरी की वारदात में लगभग 40 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरों ने अपने हाथ साफ कर लिए।
सूचना के अनुसार, चोरों ने घर में चोरी करने के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का DVR (रिकॉर्डर) भी अपने साथ ले गए। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वारदात बड़ी शातिराना योजना के तहत की गई।
वारदात के समय नारायण सिंह अपने बेटे से मिलने राजस्थान गए हुए थे, जिससे घर सूना था। इस अवसर का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की बड़ी चोरी इलाके में पहली बार हुई है और इससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
UP Crime News: सोनभद्र में हत्या और चोरी मामले में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार आरोपी ने खोल कई राज
पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीओ (CO), कोतवाल, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लगी। पुलिस ने घर और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। टीम ने चोरी के मार्ग और संभावित चोरों के हाव-भाव का पता लगाने के लिए जांच की।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय लोग और पड़ोसी इस चोरी की वारदात से डर और चिंता में हैं। कई लोगों ने पुलिस से जल्दी कार्रवाई की मांग की है ताकि चोर जल्द पकड़े जा सकें और इलाके में सुरक्षा की भावना बहाल हो सके।
खागा में हुई यह चोरी सिर्फ संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की भी चुनौती पेश करती है। पुलिस लगातार जांच में जुटी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही चोरों का पता चल जाएगा। वहीं, स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए घरों में अतिरिक्त इंतजाम करने लगे हैं।
Location : Fatehpur
Published : 13 February 2026, 7:01 PM IST
Topics : crime news fatehpur crime UP News