बलरामपुर में डिंपल यादव के जन्मदिन पर हवन, आर्य समाज मंदिर में दिखा शक्ति प्रदर्शन

बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन आर्य समाज मंदिर में हवन-पूजन कर मनाया। धार्मिक आयोजन के साथ सियासी एकजुटता और उत्साह साफ दिखाई दिया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 January 2026, 10:23 PM IST

Balrampur: शहर की सुबह उस वक्त कुछ ज्यादा ही हलचल भरी दिखी, जब मंदिर परिसर में अचानक नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाजाही बढ़ गई। राजनीति के गलियारों में चर्चित नाम, सुरक्षा, भीड़ और मंत्रोच्चारण… पहली नजर में माहौल किसी बड़े घटनाक्रम का आभास करा रहा था। मामला कोई अपराध का नहीं, बल्कि सियासत से जुड़ी एक ऐसी शख्सियत का था। जिनका नाम आते ही समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। अवसर था समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन का, जिसे बलरामपुर में पूरे धार्मिक और राजनीतिक रंग में मनाया गया।

आर्य समाज मंदिर में आयोजन

गुरुवार को नगर के ऐतिहासिक आर्य समाज मंदिर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा के नेतृत्व में हवन-पूजन और वैदिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में डिंपल यादव के चित्र के सामने वेदी सजाई गई और विधिवत पूजा शुरू हुई। जैसे-जैसे मंत्रोच्चारण गूंजता गया। वैसे-वैसे माहौल पूरी तरह भक्तिमय होता चला गया।

बलरामपुर एमडीएम घोटाला: पुलिस ने तीन और आरोपी किए गिरफ्तार, 11 करोड़ का गबन

मंत्र, आहुतियां और कामनाएं

विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन कुंड में आहुतियां दीं। इस दौरान डिंपल यादव के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की गई। मंदिर में मौजूद लोग इसे सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का प्रतीक मानते दिखे।

नेताओं के बयान और संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परशुराम वर्मा ने कहा कि डिंपल यादव भारतीय राजनीति में शालीनता और नारी शक्ति की मजबूत पहचान हैं। उन्होंने हमेशा महिलाओं, गरीबों और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज उठाई है। उनके अनुसार, डिंपल यादव के विचार समाजवादी सोच को नई दिशा दे रहे हैं।

बलरामपुर में युवक-युवती कर रहे स्मैक का धंधा, पुलिस ने 5 लाख के माल के साथ 4 को दबोचा

कार्यकर्ताओं का उत्साह

जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी जताई। साथ ही नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक एकजुटता साफ नजर आई।

कौन-कौन रहा मौजूद

इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार गिहार, बाबा वाहिनी के अध्यक्ष मनीष चंद्र सोनकर, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व नगर महासचिव करीम भाई सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Location : 
  • Balrampur

Published : 
  • 15 January 2026, 10:23 PM IST