Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् से गूंजा शहर

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: Nidhi Kushwaha
Published:
महराजगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् से गूंजा शहर

महराजगंज: यूपी के महराजगंज जनपद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा जनपद गूंज उठा। यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करने का प्रतीक बनी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और देशभक्ति के रंग में रंगकर भारत माता के सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा की शुरुआत महराजगंज सदर ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक स्थल से हुई।

जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर शहीदों को किया नमन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय सहित जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया और यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा, होठों पर देशभक्ति के गीत और जोशीले नारों के साथ लोगों ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा का समापन सक्सेना तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्माता समिति के सदस्य पूर्व सांसद प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

क्या बोले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि धर्म पूछकर आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या की। ऐसे में पूरा देश निर्णायक कार्रवाई की मांग पर एकमत था। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आवाज को समझा और सेना को पूरा अधिकार दिया। अब देश को यह विश्वास हो गया है कि भारत आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत की लड़ाई किसी देश से नहीं बल्कि आतंकवाद से है। हमारे सपूतों का खून बहाकर जो लोग पाकिस्तान में बैठे जश्न मनाते हैं अब उन्हें यह समझ आ गया होगा कि भारत चुप नहीं बैठने वाला। सेना ने बहनों के सिंदूर छीनने वालों को उनके ठिकानों पर जाकर करारा जवाब दिया है।

इस मौके पर ये रहे मौजूद

जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अमरनाथ पटेल, अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, परदेशी रविदास, ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्देशीय, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश जायसवाल, गोविंद जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, बेद प्रकाश शुक्ल, बंदना त्रिपाठी, सुमित्रा भारती, टाइगर तिवारी, हेमंत गुप्ता, बलराम दूबे, ओमप्रकाश पटेल सहित एनसीसी कैडेट्स के छात्र-छात्राएं, महिला मोर्चा की सदस्य, युवा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग इस यात्रा का हिस्सा रहे।

Exit mobile version