जम्मू-कश्मीर: आतंक से उजड़े परिवारों को सरकार का सहारा, एलजी ने सौंपे 41 नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को आंतकवाद से पीड़ित जम्मू डिवीजन के 41 परिवारों को नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। मनोज सिन्हा ने खुद इन परिवार को सदस्यों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने आतंकवाद के आकाओं को कड़ा संदेश दिया।