हिंदी
बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वीरपाल की अचानक मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत का कारण साइलेंट हार्टअटैक है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
हार्टअटैक से सिपाही की मौत (Img: Google)
Bareilly : बरेली पुलिस लाइन में तैनात औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी 40 साल के सिपाही वीरपाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिला अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचीं उनकी पत्नी संगीता ने बताया कि सुबह 4 बजे पति वीरपाल ने नाश्ता मांगा था। नाश्ता करने के बाद उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की और आराम करने के लिए लेट गए। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे।
इससे घबराई संगीता ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी संगीता ने बताया कि वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे और तीन सालों से बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। वह यहां चौपुला के पास किराए के मकान में पत्नी और दो बेटों के साथ रह रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार, मौत का कारण साइलेंट हार्टअटैक है। हालांकि सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
रायबरेली में ऐसा क्या हुआ कि एक ही परिवार के 23 बच्चे अचनाक पड़ गए बीमार, वजह जानकर डॉक्टर भी हैरान
आपको बता दें, सिपाही वीरपाल मूल रूप से औरैया जिले के थाना अच्छंदा क्षेत्र के गांव रूपपुर के निवासी थे। वह बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे और अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी संगीता देवी के अनुसार नाश्ते में पपीता खाने के बाद वीरपाल दोबारा सो गए। लगभग एक घंटे बाद, जब उनके बेटे सत्यम ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
तत्काल पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रायबरेली में सनसनीखेज मामला: चार महीने बाद कब्र से निकाला गया शव, दिल दहला देने वाला मामला
पत्नी संगीता देवी का कहना है कि वीरपाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, अचानक हुई इस मौत के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।