एटा जनपद में आकांक्षात्मक विकास खंड जैथरा और अवागढ़ का केंद्रीय टीम द्वारा दो दिवसीय स्थलीय निरीक्षण किया गया। निदेशक आवास एवं शहरी मामले, भारत सरकार एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सुनील कुमार यादव (आईआरएस) ने जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।

एटा वासियों के बेहतर भविष्य की ओर बड़ा कदम
Etah: एटा जनपद में आकांक्षात्मक विकास खंड जैथरा और अवागढ़ का केंद्रीय टीम द्वारा दो दिवसीय स्थलीय निरीक्षण किया गया। निदेशक आवास एवं शहरी मामले, भारत सरकार एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सुनील कुमार यादव (आईआरएस) ने जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, पेयजल सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की इंडिकेटर्स के आधार पर वास्तविक स्थिति का आकलन करना रहा।
केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं में केवल लक्ष्य पूर्ति नहीं, बल्कि गुणवत्ता और प्रभावशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिक्षा और स्वास्थ्य के इंडिकेटर्स में कमी पाए जाने पर रिक्त पदों को शीघ्र भरने, एक्स-रे जैसी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
जैथरा और अवागढ़ में चौपाल आयोजित कर केंद्रीय टीम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति, समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी स्तर पर योजनाओं में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित किया जाए और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचे।
जल जीवन मिशन की समीक्षा में DM ने दिए तेजी के निर्देश, 6 महीने के भीतर पूरा करें काम
भ्रमण के दौरान रोहाना मिर्जापुर में सामुदायिक पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।
PTI के CEO और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ ऑफिस, कहा- संस्थान की साख सर्वोपरि
दो दिवसीय निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट किया गया कि आकांक्षात्मक विकास खंडों में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है।