
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया तबादला (IMG: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज में पुलिस महकमे में अचानक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने छह उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इस फेरबदल में नगर चौकी प्रभारी विजय गौड़ को हटाकर कोतवाली थाने भेज दिया गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात कृष्ण देव को नगर चौकी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सोनौली और भगवानपुर चौकी के प्रभारियों की भी अदला-बदली की गई है।
प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने छह उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस फेरबदल में कई चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह बदलाव जनहित और प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसमें नगर चौकी, सोनौली चौकी, भगवानपुर चौकी, धानी चौकी और मिठौरा चौकी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
सूची के मुताबिक, पनियरा थाना क्षेत्र की कस्बा चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज यादव को बृजमनगंज थाना क्षेत्र की धानी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सोनौली थाना क्षेत्र की भगवानपुर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार को सोनौली चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर, सोनौली चौकी प्रभारी नरेंद्र पटेल को वहां से हटाकर भगवानपुर चौकी भेज दिया गया है।
इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव कोतवाली थाना क्षेत्र की नगर चौकी में किया गया है। यहां तैनात चौकी प्रभारी विजय गौड़ को नगर चौकी से हटाकर कोतवाली थाने में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण देव को नगर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। अब नगर चौकी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
रात की गश्त में वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, महराजगंज में बेशकीमती लकड़ीयों से लदा पिकअप जब्त
तबादला सूची में एक और बदलाव फरेंदा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। फरेंदा थाने में तैनात उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को सिंदुरिया थाना क्षेत्र की मिठौरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
Location : Maharajganj
Published : 14 November 2026, 5:03 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police SP Shakti Mohan Awasthi Sub Inspector Transfer UP Police Transfer