
दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोग घायल
Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चौकी परसदेपुर क्षेत्र में ग्राम त्रिलोकपुर मोड़ के पास एक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन की टक्कर के 4 लोग शिकार हुए जिसमे एक की मौत हुई है। डीह के हाजीपुर प्रधान के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हुई। मोटरसाइकिल से घर आते समय हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक डीह थाना क्षेत्र के सलोन जायस मार्ग के जगतपुर के पास की घटना बताई जा रही। जिसमे सलोन से नसीराबाद की ओर जा रही मोटरसाइकिल जिस पर दो युवक .श्रीलाल पुत्र छंगू निवासी ग्राम कुंडवारा थाना मंगापुर जनपद प्रतापगढ़ एवं मुकेश पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी ग्राम सुक्लपुर रामपुर बावली थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ सवार थे। वे नसीराबाद से सलोन की ओर जा रही मोटरसाइकिल जिस पर अभिषेक पुत्र भोला निवासी विजयी का पूर्वा थाना मंगापुर जनपद प्रतापगढ़, अमित पुत्र राम संजीवन निवासी ग्राम हाजीपुर थाना डीह जनपद रायबरेली सवार थे के मध्य में टक्कर हो जाने की वजह से मोटरसाइकिल सवार चारो युवक घायल हो गए।
अग्रिम विधिक कार्यवाही
मौके पर चारों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां वाहन के चालक अमित पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम हाजीपुर थाना डीह जिला रायबरेली को जिला चिकित्सालय रायबरेली में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
Chatra:‘हर घर नल से जल’ का दावा फेल? जल संकट से जूझता चतरा… रेत खोदकर पानी पीने को मजबूर आदिवासी
आखिर ये हादसे कब थमेगें?
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आए दिन हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में कई लोगों की जान चली जाती है तो कई लोग घायल हो जाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर ये हादसे कब थमेगें। यातायात कानून का क्या? वहीं लोगों से यही सवाल जीवन को बचाने से बड़ा कार्य क्या जहां जरा सी लापरवाही जानलेवा बन जाए?
Location : Raebareli
Published : 30 April 2026, 4:13 PM IST