सोनभद्र में 50 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कर रहे थे सप्लाई

सोनभद्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बोलेरो गाड़ी, मोबाइल और नकदी भी बरामद हुई है। यह गिरोह उड़ीसा से गांजा लाकर मीरजापुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 April 2026, 4:37 PM IST

Sonbhadra: सोनभद्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बोलेरो गाड़ी, मोबाइल और नकदी भी बरामद हुई है। यह गिरोह उड़ीसा से गांजा लाकर मीरजापुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

रात के अंधेरे में तस्करी का खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़

सोनभद्र में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 50 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब पुलिस टीम देर रात चेकिंग अभियान चला रही थी और मुखबिर से मिली सटीक सूचना ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया।

बोलेरो में छिपाकर ले जा रहे थे 50 किलो गांजा

घटना 12 अप्रैल 2026 की रात की है, जब पंचमुखी मंदिर के सामने मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द में पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है।

अब शिवराज सिंह चौहान बताएंगे कि कौन बनेगा बिहार का अगला सीएम, जानें किस तारीख को होगा फैसला?

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन के अंदर छिपाकर रखा गया करीब 50 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से तीन आरोपी राजकुमार (50), शिवम यादव (19) और अभिषेक सोनकर (20), निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

उड़ीसा से लाकर करते थे सप्लाई, फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर मिर्जापुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस से बचने के लिए वे बोलेरो पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलते थे, ताकि किसी को शक न हो।

बिना ऑनलाइन आवेदन के नौकरी का मौका, AIIMS पटना में सीधे इंटरव्यू से चयन; जानें वैकेंसी की पूरी डिटेल्स

पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक बोलेरो वाहन (करीब 6 लाख रुपये), तीन मोबाइल फोन और 750 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। कुल बरामदगी की कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

नेटवर्क की तलाश जारी, हो सकते हैं बड़े खुलासे

इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Location :  Sonbhadra

Published :  12 April 2026, 4:37 PM IST