
सड़क हादसा (Img : Dynamite News)
देवरिया : दीपावली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में नवलपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जिगनीबाद गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी इंद्रजीत कुमार (24) पुत्र मदन प्रसाद के रूप में हुई है। इंद्रजीत दिल्ली में एक कंपनी में काम करते थे। शनिवार को वह घर लौटे थे और दीपावली की खरीदारी करने के लिए बाइक से बाजार निकले थे। इसी दौरान जिगनीबाद गांव के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए।
देवरिया में दर्दनाक हादसा; ताल में मिला 6 साल के मासूम का शव, दादा और दूसरा नाती लापता
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में दीपावली की तैयारियां चल रही थीं, वहां खुशियों की जगह चीख-पुकार गूंजने लगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार से ठीक पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
Location : Deoria
Published : 7 November 2026, 9:23 PM IST