
Symbolic Photo
Jhansi: कहते है कि प्यार अंधा होता है, लेकिन कभी-कभी इतना अंधा हो जाता है कि उसको कुछ दिखाई नहीं देता। एक 22 साल की नवविवाहिता महिला 55 साल के बुड्ढे के साथ फरार हो गई। साथ में लाखों रुपये के आभूषण लेकर भी भाग गई। इस मामले के बाद नवविवाहिता के पति ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला झांसी में स्थित मऊरानीपुर गांव का है। जहां पर 22 वर्षीय उपासना (बदला हुआ नाम) की शादी कुछ महीनों पहले एक युवक के साथ हुई थी। युवक के घर गांव में ही रहने वाले गांव के प्रधान का आना-जाना लगने लगा। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकी आ गई और प्यार बढ़ गया।
पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी
युवक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते 29 अप्रैल को उसकी घरवाली गांव में रहने वाले 55 साल के बुड्ढे के साथ भाग गई। वह बुड्ढा गांव का प्रधान है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Location : Jhansi
Published : 1 May 2026, 4:11 PM IST
Topics : crime news Jhansi News Jhansi Police love Story UP News