गलत इंजेक्शन लगने से 15 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों ने ग्रेटर नोएडा में किया हंगामा

ग्रेटर नोएडा में एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगने की वजह से लड़के की जान चली गई। इस घटना के बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 11 October 2025, 1:39 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक 15 वर्षीय छात्र की गलत इंजेक्शन लगने के कारण मौत हो गई। मृतक रजत भाटी हापुड़ के नगला गांव का निवासी और नौवीं कक्षा का छात्र था। उसकी मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने दादरी एसीपी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई और साथ ही क्लिनिक बंद करने की मांग की गई।

क्या है पूरा मामला?

रजत भाटी की तबीयत 4 अक्टूबर को अचानक बिगड़ गई थी। तेज बुखार की वजह से परिजन उसे जारचा थाना क्षेत्र के एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे दो इंजेक्शन लगाए। परिजन बताते हैं कि इंजेक्शन लगाते ही रजत का शरीर नीला पड़ गया और उसकी हालत तेजी से खराब होने लगी। बाद में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रंप बनाम जिनपिंग: क्या 100% टैरिफ के बाद होगी मीटिंग कैंसिल? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया जवाब

परिजनों का आरोप क्या है?

परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि क्लिनिक में डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन गलत थे, जिसके कारण रजत की मौत हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने रजत का अंतिम संस्कार कर दिया और मामले की शिकायत सीएमओ से भी की, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई।

दिल्ली में प्रदूषण का अलर्ट: AQI ने ‘खराब’ श्रेणी में किया प्रवेश, जानिए स्वास्थ्य पर क्या हो सकता है असर?

पुलिस ने कहा- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

निष्प्रयास छोड़कर परिजन और ग्रामीण शुक्रवार को दादरी एसीपी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्लिनिक को तुरंत बंद करने और डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और न्याय के लिए आवाज उठाएंगे।

दादरी एसीपी का बयान

इस मामले में दादरी एसीपी ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत पांच दिन पहले मिली है और उन्होंने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बताया जा रहा है कि क्लिनिक संचालक घटना के बाद से ही क्लिनिक बंद कर फरार है, जिसकी खोजबीन जारी है।

Location : 
  • Greater Noida

Published : 
  • 11 October 2025, 1:39 PM IST