15 मिनट में कमाल: बेलघाट पुलिस ने खोया पर्स लौटाया, गोरखपुर में युवती के चेहरे पर लौटी मुस्कान

जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र में पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्रवाई का एक शानदार उदाहरण सामने आया है। बेलघाट बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही एक युवती का पर्स रास्ते में कहीं गिर गया

Updated : 28 April 2026, 9:27 PM IST

 Gorakhpur: जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र में पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्रवाई का एक शानदार उदाहरण सामने आया है। बेलघाट बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही एक युवती का पर्स रास्ते में कहीं गिर गया, लेकिन महज 15 मिनट के भीतर पुलिस ने उसे खोजकर सुरक्षित वापस सौंप दिया। इस घटना ने जहां पुलिस की सक्रियता को उजागर किया, वहीं पीड़िता और उसके परिजनों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई।

क्या है पूरी घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक युवती बेलघाट बाजार में खरीदारी करने के बाद ऑटो से अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनका पर्स कहीं गिर गया। पर्स में नगदी, मोबाइल फोन और आभूषण जैसे कीमती सामान रखे हुए थे। घर पहुंचने पर जब उन्हें पर्स के गायब होने का एहसास हुआ, तो उनके होश उड़ गए। तत्काल उन्होंने थाना बेलघाट पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस हरकत में आ गई। उपनिरीक्षक आशीष त्रिपाठी, कांस्टेबल अजय कुमार और महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह की टीम ने बिना समय गंवाए संभावित मार्गों पर खोजबीन शुरू की। टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और त्वरित जांच के जरिए महज 15 मिनट के भीतर पर्स को बरामद कर लिया।

Maharajganj: सिसवा बाजार में पुलिस ने 62 वाहनों का किया चालान, ड्राइवरों में अफरा-तफरी

सबसे राहत की बात यह रही कि पर्स में रखा सारा सामान सुरक्षित मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने पर्स को सकुशल युवती को सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर युवती भावुक हो उठीं और पुलिस की तत्परता की जमकर सराहना की।

बड़ी समस्या का समाधान

इस पूरी कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि अगर सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो, तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान भी चंद मिनटों में संभव है। बेलघाट पुलिस की इस मुस्तैदी की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और लोग पुलिस की कार्यशैली की तारीफ कर रहे हैं।

UP Fraud: मुनाफे का लालच पड़ा भारी, लखनऊ में कारोबारी से 1.15 करोड़ की ठगी; जानें क्या है पूरा मामला

पीड़िता और उनके परिजनों ने बेलघाट पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई से आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होता है।

Location :  Gorakhpur

Published :  28 April 2026, 9:27 PM IST