
पुलिसकर्मियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया (IMG: Dynamite news)
Deoria: गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2025 एवं 2026 के सेवा पदकों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में गोरखपुर जोन के अंतर्गत जनपद देवरिया में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा मेडल और अति उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्रों के क्रम में संबंधित पदक पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराए गए थे। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
यूपी की सबसे बड़ी खबर: राज्यसभा चुनाव की तारीख तय, जानिए किसके खाते में जाएंगी 10 सीटें
वर्ष 2026 के लिए छह पुलिसकर्मियों को सेवा पदक प्रदान किया गया। इनमें निरीक्षक सादिक परवेज सीटी सेल को अति उत्कृष्ट सेवा मेडल, उपनिरीक्षक भुवनेश्वर कुमार राय, प्रधान लिपिक को उत्कृष्ट सेवा मेडल, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, अभियोजन कार्यालय को अति उत्कृष्ट सेवा मेडल, उपनिरीक्षक बुधई राम थाना महुआडीह को अति उत्कृष्ट सेवा मेडल, उपनिरीक्षक प्रारध्वज प्रताप थाना श्रीरामपुर को अति उत्कृष्ट सेवा मेडल तथा मुख्य आरक्षी राजेश यादव, अभियोजन कार्यालय को उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया।
वहीं वर्ष 2025 के लिए सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय का सेवा पदक मिला। इनमें मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय को उत्कृष्ट सेवा मेडल, उपनिरीक्षक रामदरश यादव थाना मईल को अति उत्कृष्ट सेवा मेडल, मुख्य आरक्षी शिवाजी सिंह थाना भलुअनी को उत्कृष्ट सेवा मेडल, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार गोपनीय कार्यालय को उत्कृष्ट सेवा मेडल, मुख्य आरक्षी नसीम अहमद पुलिस अधीक्षक स्कोर्ट को उत्कृष्ट सेवा मेडल, मुख्य आरक्षी अमित पाण्डेय परिक्षेत्र कार्यालय गोरखपुर सम्बद्ध को उत्कृष्ट सेवा मेडल तथा आरक्षी चालक विश्वम्भर राय परिवहन शाखा को उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया।
Kanpur Crime: दिनदहाड़े दुकानदार की बेरहमी से हत्या, कार सवार हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला
क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय के मुख्य आरक्षी शिव कुमार राय को एक बार फिर उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। उनके कार्यों को लेकर पहले भी उन्हें सम्मान मिल चुका है।
पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
Location : Deoria
Published : 22 September 2026, 12:19 PM IST